तुरकौलिया: भेलाछपरा के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवक हुए घायल, पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल
भेलाछपरा के पास एनएच पर मंगलवार को ट्रेक्टर व बाइक की टक्कर में दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए,सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवकों को इलाज के लिए सदर हॉस्पीटल पहुंचाई। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया घायल युवकों में तुरकौलिया के रभुनाथपुर का आर्यन कुमार व चनपटिया का शुभम कुमार है। जांच के बाद चिकित्सक आर्यन को रेफर कर दिए।