लखीसराय: जिलाधिकारी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान तीन दिवसीय प्रवासी अभिनंदन योजना की जानकारी दी गई
जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शनिवार की पूर्वाह्न 10:20 पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान डीएम मिथलेश मिश्र के द्वारा बताया गया की आगामी 9 जनवरी को तीन दिवसीय प्रवासी अभिनंदन का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय अभिनंदन समारोह लगातार तीन दिनों के लिए अलग-अलग समय का भी निर्धारण किया गया।