गड़हनी: गड़हनी इस्लामगंज निवासी मो जफी हत्याकांड के फरार 3 आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़हनी इस्लामगंज निवासी मो जफी हत्याकांड में संलिप्त तीन आरोपियों ने पुलिस के दबिश के कारण बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। बता दे कि 11 सितंबर को मो जफी को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार हत्या कर दिया था। इसको लेकर चरपोखरी थाना में कांड संख्या 206/26 के तहत 5 लोगों को नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।