छतरपुर के गढ़ीमलहरा थाने की पुलिस जब आरोपी को पकड़ने गई, तो आरोपी के परिजन ही पुलिस पर टूट पड़े,घटना ऊजरा गांव की है, आरोपी तुलाराम अहिरवार ने 6 मार्च को 7 साथियों के साथ घर में घुसकर महिलाओं और बच्चियों तक के सिर फोड़ दिए थे। मामला BNS की 10 संगीन धाराओं में दर्ज है।,पुलिस ने इंसानियत दिखाते हुए आरोपी को 13वीं तक का समय दिया था। लेकिन 13वीं निकलते ही सभी 8 आरोपी दिल्ली फरार हो गए।,आज जब पुलिस तुलाराम को पकड़ने गांव पहुंची, तो परिजन लाठी-डंडे लेकर घेराव करने लगे गिरफ्तारी रोकने के लिए पुलिस का वीडियो बनाकर ड्रामा किया गया। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,8 में से 7 दरिंदे अब भी फरार हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों को मानवीय आधार पर समय दिया गया था लेकिन इन्होंने कानून का मजाक बनाया 1 आरोपी गिरफ्तार है, बाकी 7 की तलाश में दिल्ली तक टीमें भेजी गई हैं। पुलिस पर हमला करने वालों पर अलग से कार्रवाई होगी। वीडियो वायरल कर भ्रम फैलाने की कोशिश नाकाम कर दी गई है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर