विशेष समुदाय के हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन, बुलडोजर कार्रवाई की मांग बागेश्वर बाबा ने किया बाजार बंद का समर्थन
छतरपुर बीते हफ्ते विशेष समुदाय के कुछ युवकों द्वारा एक हिंदू दंपती और उनकी मासूम बच्ची के साथ की गई मारपीट के विरोध में आज पूरा छतरपुर बाजार पूरी तरह बंद रहा। हिंदू संगठनों के आह्वान पर व्यापारियों ने अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखीं, जिससे पूरा मार्केट ठप नजर आया। घटना के बाद से ही कोतवाली थाना क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।आक्रोशित हिंदू संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल से मुलाकात कर आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।इस मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी वीडियो जारी कर घटना की कड़ी निंदा की है। वही व्यापारियों से बाजार बंद रखने का आह्वान का भी समर्थन किया है, वही पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।