कुचायकोट: थाना के पहाड़पुर गांव के समीप उत्पाद विभाग ने पिकअप से 270 लीटर शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप से एक पिकअप गाड़ी से 270 लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार लोगों में पुनीत कुमार और संजय कुमार शामिल है जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बुधवार को शाम 5 बजे दी गई। बताया गया कि गिरफ्तार दोनों लोग उत्तर प्रदेश की तरफ से शराब लेकर आ रहे थे