मेहदावल: मेंहदावल पुलिस ने 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
संतकबीरनगर। जनपद के मेंहदावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।