जबलपुर: हनुमानताल पुलिस ने आधी रात को बड़ा धरपकड़ अभियान चलाया, दो टीमें बनाकर 7 फरार वारंटियों को गिरफ्तार
स्वतंत्रता दिवस की देर रात जबलपुर पुलिस ने एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। कई सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे 7 स्थाई वारंटियों को हनुमानताल पुलिस ने दबोच लिया है। हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद बघेल ने रविवार दोपहर लगभग 3 बजे बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) सम्पत उपाध्याय के निर्देशों पर की गई। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए श