मुरैना नगर: मुरैना में मशालों की रोशनी में जागा राष्ट्रभक्ति का जज्बा,जीवाजीगंज से नेहरू पार्क तक गूंजे भारत माता की जय के जयघोष।
मुरैना में अखंड भारत दिवस पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने बीती रात मशाल जुलूस निकाला। जीवाजीगंज के रामजानकी मंदिर से शुरू हुआ जुलूस नेहरू पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ।हाथों में मशालें और जुबां पर भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जयघोष से देशभक्ति छा गई।जुलूस में कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।आयोजकों ने इसे अखंड भारत के संकल्प का संदेश बताया।