खींवसर: खींवसर सहित आस-पास के क्षेत्रों के लौहार समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय का किया घेराव
नागौर जिले के खींवसर सहित आसपास के क्षेत्रों के गाडियां लौहार समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज शुक्रवार को उपखंड कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। इसके साथ ही गाड़ियां लौहार समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में गाड़ियां लौहार समाज के लोग मौजूद रहे।