खींवसर: खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा खींवसर क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा आज गुरुवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर क्षेत्र के खजवाना, रूण सहित आसपास के क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की।वही जगह जगह नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा का स्थानीय लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।