खींवसर: खींवसर के निकट अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, हादसे में चालक घायल
नागौर जिले के खींवसर के निकट गुरुवार को अज्ञात वाहन ने ट्रेक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से खींवसर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।