खींवसर: बैरावास के निकट सड़क हादसे में दो बाइकों की हुई भिड़ंत, एक बाइक चालक हुआ घायल
नागौर जिले के खींवसर के बैरावास के निकट बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल बाइक सवार को निजी वाहन की सहायता से नागौर अस्पताल लाया गया जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।