गया टाउन सीडी ब्लॉक: सुधा डेयरी लूटकांड का खुलासा: 4 लुटेरे गुड़गांव से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ने वैशाली में किया सरेंडर
गयाजी पुलिस ने रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी आशा सिंह मोड़ के समीप 15 मई की दोपहर को दिनदहाड़े हुए सुधा डेयरी लूटकांड और गोलीबारी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कैशियर को गोली मारकर घायल करने वाले मुख्य आरोपी राइफल यादव ने वैशाली में आत्मसमर्पण कर दिया है।इसकी जानकारी आज दिनांक 26 मई मंगलवार की दोपहर 2 बजे सिटी डीएसपी-1 ने दी है।