पौड़ी: ग्रीष्मोत्सव के आयोजन को लेकर कवायत शुरू, नगर पालिका प्रशासन पौड़ी ने की बैठक
Pauri, Garhwal | May 8, 2025 नगर पालिका सभागार पौड़ी में ग्रीष्मोत्सव के आयोजन को लेकर एक अहम बैठक आयोजित। नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व कंडोलिया मंदिर समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी रही।