सिंघेश्वर: फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार, ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस
मधेपुरा के सिंहेश्वर में फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ढोल-नगाड़े के साथ रामपुर गांव पहुंची और आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया। कांड संख्या 34/26 के सभी आरोपियों को 8 दिनों के भीतर कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने साफ कहा है कि तय समय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की जप्ती की जा सकती है।