वारासिवनी: जमीन विवाद: युवक पर हमला, अस्पताल में पिता से भी मारपीट; पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू की
वारासिवनी के ग्राम सोनबाटोला में जमीन विवाद को लेकर जगदीश गौतम पर 6-7 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बालाघाट जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, बेटे से मिलने पहुंचे पिता दोनलाल गौतम के साथ भी सिविल अस्पताल परिसर में मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर