संग्रामपुर: करंट लगने से संग्रामपुर के 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
नगर पंचायत संग्रामपुर के वार्ड संख्या 8 निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद रियाज की बुधवार रात करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मोहम्मद शमसूद के पुत्र थे। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। करंट लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया