चकिया: पचपरा में अगलगी से परिवार को हुआ नुकसान, मौके पर पहुंचे विधायक कैलाश खरवार
पचपरा गांव में बढ़े लाल पासवान के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के बाद किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर चकिया विधायक कैलाश खरवार रविवार शाम 04 बजे को मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को पीड़ित परिवार की मदद के निर्देश दिए।