कन्नौज: मीरपुर गांव में बाड़े में बंधे करीब 1 दर्जन भेड़ों की संदिग्ध मौत, जंगली जानवरों के हमले की आशंका।
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में 1 दर्जन भेड़ों की संदिग्ध मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जब भेड़ मालिक मौके पर पहुंचा था मंजर देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के बीच जंगली जानवरों के हमला करने की चर्चा जोर है। वही भेड़ मालिक हरिश्चंद्र ने मामले की सूचना प्रशासनिक अधिकारी को दी है और मदद की गुहार लगाई।