कन्नौज: कोर्ट में तारीख पर जसपुरापुर सरैया निवासी 2 व्यक्तियों के साथ मारपीट, मंत्री असीम अरुण के कार्यालय में लगाई गुहार।
कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में जसपुरापुर सरैया निवासी महिला ने मंत्री असीम अरुण से गुहार लगाई है। कोर्ट में तारीख लेने पहुंचे पति और जेठ की पिटाई के मामले में कार्रवाई की मांग रखी है। जानवी ने गुरुवार को मंत्री को शिकायती पत्र दिया है। गांव के ही चार लोगों पर पति और जेठ की पिटाई करने का आरोप लगाया है।