कन्नौज: जिला न्यायालय में प्रभारी जिला जज की मौजूदगी में आयोजित की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर हुई चर्चा।
कन्नौज जिला न्यायालय में गुरुवार को प्रभारी जिला जज लोकेश वरुण की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक के दौरान जिले के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल की भी मौजूदगी रही। 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर जानकारी सामने आई है।