चकाई: गुहिया नदी से बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार
Chakai, Jamui | Apr 23, 2024 चिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार झारखंड बॉर्डर के गुहिया नदी से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर गूहिया नदी से बालू उठाव करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।वही पुलिस गाड़ी को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस बलों द्वारा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया।