मनोहरथाना: मनोहर थाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं के लिए आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
मनोहर थाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । 38 यूनिट रक्तदान हुआ । मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कौशल लोधा ने बताया कि जिला चिकित्सा अधिकारी के निर्देश अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 38 यूनिट रक्तदान हुआ।