जलालपुर: कटेहरी में प्रशासन ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा की गाड़ी रोककर की सघन चेकिंग
कटेहरी विधानसभा के उपचुनाव में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिसका नतीजा यह है कि शनिवार शाम 4 बजे कटेहरी में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की गाड़ी रोककर बहुत देर तक चेकिंग की गई। इसके बाद उनके समर्थक उत्तेजित हो गये। लेकिन भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं को समझा बूझकर शांत करते हुए प्रशासन को वाहन चेक करने में सहयोग दिया।