जलालपुर: जैतपुर पुलिस ने मंदिर में चोरी के चार आरोपियों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
मंदिर में हुई चोरी मामले में जैतपुर पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर चोरी के सामान के साथ चार लोगों को दबोच लिया। जिन्हें बुधवार को चार बजे जेल भेज दिया गया।बताया गया कि सोमवार की रात नेवादा स्थित काली माता के मंदिर से चांदी का मुकुट,हार,कीमती घन्टे लेकर चोर फरार हो गए थे। उक्त मामले में जैतपुर पुलिस ने तिघरा मोड़ से चोरी के माल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया।