जलालपुर: कटेहरी के उपचुनाव में गरीब और भ्रष्टाचारी के बीच का चयन है, चौपाल में बोले भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने भीटी मण्डल के कंदरियांवा में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में चौपाल लगाया।कहा कि कटेहरी का यह उप चुनाव गरीब बनाम अमीर और ईमानदार बनाम भ्रष्ट्राचारी बन गया है।17 के पहले प्रदेश में गुंडों और माफियों की सरकार थी। जिसके शासन में बहन बेटियां अकेले घर से निकले में डरती थीं।उन्हें गुंडे राह चलते छेड़ते थे।