अशोक नगर: शाढ़ौरा क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव, एसपी-कलेक्टर से लगाई सुरक्षा की गुहार
अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में नाबालिग से अश्लील हरकत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी पर समझौते का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने मंगलवार दोपहर 1 बजे एसपी और कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है।