जमुई: बाबा गनीनाथ सेवा टीम की 44वीं यात्रा में हरियाली का संकल्प, नौडीहा में पौधारोपण अभियान सफल रहा
Jamui, Jamui | Apr 5, 2026 खैरा प्रखंड अंतर्गत नौडीहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बाबा गनीनाथ सेवा टीम की 44वीं यात्रा के पावन अवसर पर रविवार 10 बजे पौधारोपण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों और ग्रामीणों ने मिलकर दर्जनों पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।