गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई
समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को 1 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन योजना की प्रगति, रक्त केंद्र सदर अनुमंडल गिरिडीह के संचालन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।