बीकानेर: भीषण गर्मी से राहत के लिए प्रशासन ने कोटगेट और सांखला फाटक पर लगाए टेंट
भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम ने कोटगेट और सांखला रेल फाटक के एक ओर टेंट लगाकर छांव की व्यवस्था शुरू की है। वन-वे व्यवस्था के कारण दूसरी ओर टेंट नहीं लगाया गया, हालांकि इसे जल्द सुचारू करने की संभावना है। इन फाटकों पर दिन में कई बार ट्रेन गुजरने से 20-25 मिनट तक जाम लगता है, जिससे लोग