जसवंतनगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसा शुक्रवार देर शाम को मॉडल तहसील के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। फिरोजाबाद के आमौर गांव निवासी 25 वर्षीय कुलदीप और उनके 24 वर्षीय भतीजे दीपक बाइक से घर लौट रहे थे।
तभी पीछे से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।