मांट: मांट मूला में खाटू श्याम मंदिर में फावड़ा लेकर पहुंचे नशे में धुत युवक ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Mat, Mathura | Apr 9, 2026 मांट मूला में एक अप्रवासी भारतीय द्वारा खाटू श्याम मन्दिर का निर्माण कराया गया था,जिसकी व्यवस्थाओं को राहुल राजपूत नाम का युवक देखता है,वही रोज शाम को मन्दिर में आरती के वक्त जाता है,सोमवार की रात को जब राहुल आरती कर रहा था,तभी मन्दिर के पड़ोस में रहने वाला एक युवक गजेंद्र राणा फाबड़ा लेकर और नशे में धुत होकर मन्दिर में घुस गया।