जयसिंहनगर: वार्ड क्रमांक 10 में पुरानी रंजिश में मारपीट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 10 में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि वार्ड क्रमांक 10 निवासी फरयादी दुईया बैगा पुत्र कल्लू बैगा ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि पुरानी रंजिश में उसके साथ गोलू बैगा ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है,जिस पर पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है