गिरिडीह: बरगंडा के विश्वनाथ मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल कि जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को 4 बजे तक बरगंडा के विश्वनाथ मंदिर मे संपन्न हुई।जिसमे आगामी हिन्दू नववर्ष, रामनवमी और हनुमान जयंती कि तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे यह निर्णय लिया गया कि हिन्दू नवर्ष पचम्बा मे एक शोभा यात्रा निकाल कर और शहर के सभी प्रमुख रास्तो पर भगवा ध्वज लगा कर मनाया जायेगा।