गिरिडीह: जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय के मृत छात्र के मामले में कार्रवाई और परिजनों को मुआवजा देने की मांग उठाई गई
जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय के मृत छात्र रामकुमार यादव का मामला मंगलवार को 12 बजे उठाया गया।बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने शून्यकाल के दौरान विधानसभा में इस मामले को उठाते हुए दोषियों पर अविलंब कानूनी कार्रवाई करने एवं परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।