गिरिडीह: ईद बाजार को लेकर शहर में पुलिस प्रशासन सक्रिय, मौलाना आजाद चौक समेत विभिन्न चौक-चौराहों का किया भ्रमण
ईद बाजार को लेकर सोमवार देर रात 12 बजे तक शहर में पुलिस प्रशासन सक्रिय दिखी।इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने भी रात में शहरी क्षेत्र के मौलाना आजाद चौक समेत विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों से बातचीत भी किया। इस मौके पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और ट्रैफिक इंस्पेक्टर को खास निर्देश दिया।