चन्द्रपुरा: दुगदा न्यू बीसीसीएल कॉलोनी में गैस रिसाव से लगी आग, गृहिणी झुलसी; ढेड़ लाख का सामान खाक।
दुगदा के न्यू बीसीसीएल आवासीय कॉलोनी स्थित एम 41/1 क्वार्टर में शुक्रवार को दो बजे रसोई गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में लगभग डेढ़ लाख रुपये की घरेलू संपत्ति जलकर राख हो गई, वहीं गृहिणी गणेशमति चौहान आग की चपेट में आकर झुलस गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर में खाना बनाते समय अचानक गैस रिसाव होने आग लगा और देखते ही देखते पूरे क्वार्टर में--