रावला: 4KPD गांव में युवक का अपहरण कर उसके साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
रावला थाना क्षेत्र के चार केपीडी गांव में युवक का अपहरण कर युवक के साथ मारपीट की गई।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रावला थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सीताराम ने थाने में हाजिर होकर कहां की आरोपी रवि के द्वारा उसके पुत्र का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई और उसके पुत्र के गहने छीन लिए।