कांके: लोक भवन में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल का संवाद कार्यक्रम आयोजित
Kanke, Ranchi | Feb 2, 2026 लोक भवन में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन का एक प्रतिष्ठित संस्थान है।