कांके: दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, सरकार से वतन वापसी की गुहार
Kanke, Ranchi | Feb 2, 2026 दुबई में झारखंड के 14 मजदूर फंस गए हैं, मजदूरों ने सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। सोमवार सुबह करीब दस बजे वायरल हो रहे वीडियो संदेश में उन्होंने बताया कि कंपनी के द्वारा मजदूरों के बीच काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। साथ ही समय से अधिक काम कराया जा रहा है।