जमुई: 83 नए जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को मिलेगा लाइसेंस
मुख्यमंत्री द्वारा ज्ञान भवन पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार में 24 लाख नए राशन कार्डों का वितरण किया गया और करीब 1,500 नए जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को लाइसेंस प्रदान की गई। इसी क्रम में जमुई जिले में भी जिला पदाधिकारी के द्वारा 3600 नए राशन कार्डों का वितरण किया गया। इससे जिले के लगभग 12000 उपभोक्ताओं को निःशुल्क 5 किलोग्राम खाद्यान्न योजना का लाभ मिल सकेगा। उक्त जानकारी गुरुवार की शाम 6:30 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।
इसके अतिरिक्त, जमुई जिले में जन वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से 83 नए जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को भी आगामी माह में जिला पदाधिकारी द्वारा लाइसेंस प्रदान किया जाएगा। इससे जिले में जन वितरण प्रणाली की पहुंच का विस्तार होगा तथा लाभुकों को राशन प्राप्त करने में अधिक सुविधा मिलेगी।
यह पहल राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद परिवार खाद्य सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। #jamui #zilaprashasan #viralreels #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Nov 12, 2026