रामपुर: रायपुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
Rampur, Rampur | Oct 28, 2024 थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रायपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना रविवार रात्रि 9:30 बजे की बताई जा रही है। घायल बाइक सवार युवक का सर्जिकल वार्ड में उपचार चल रहा है। उधर अज्ञात वाहन घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है।