रामपुर: थाना गंज क्षेत्र से मारपीट और गोली मारकर जान से मारने की धमकी देने के अभियोग के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Oct 27, 2024 रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश के अनुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को सुबह 11 बजे थाना गंज पुलिस द्वारा एक वांछित आरोपी को एक अदद नाजायज दो नाली बंदूक 12 बोर के साथ बरेली रोड के निकट से गिरफ्तार किया गया है।