रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में आगामी त्योहारों की सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने किया पैदल मार्च
Rampur, Rampur | Oct 27, 2024 रविवार को रात 8 बजे थाना सिविल लाइन क्षेत्र में आगामी त्यौहारों, दीपावली व धनतेरस, अपराध नियन्त्रण, कानून/शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत महत्वपूर्ण भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया।