रामपुर: ग्राम बेनज़ीर में दीपावली के लिए झालरें डालते समय इलेक्ट्रिशन 11000 वोल्ट की लाइन की चपेट में आकर झुलसा
Rampur, Rampur | Oct 27, 2024 थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी निर्मल सैनी इलेक्ट्रिशन है। रविवार को दोपहर एक बजे के आसपास वह दीपावली के लिए झालरे लगाने के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। ज़िला अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया है।