रामपुर: ग्राम जादवपुर में मोटरसाइकिल के सामने कुत्ता आने से एक बच्चे सहित दो लोग घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Oct 27, 2024 थाना कैमरी क्षेत्र के ग्राम स्वार खुर्द का मंझरा निवासी दुली राम बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर शनिवार की शाम 4 बजे के आसपास अपने घर लौट रहे थे। ग्राम जादवपुर में मोटरसाइकिल के सामने कुत्ता आ गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।