धनाऊ: धनाऊ के कितनोरिया में एक घर के पास संदिग्ध पाकिस्तानी बैलून मिलने पर ग्रामीणों में मचा हड़कंप, प्रशासन मौके पर पहुंचा
जिले के सीमावर्ती क्षेत्र धनाऊ पुलिस थाना इलाके के कितनोरिया गांव में संदिग्ध पाकिस्तान नाम लिखा हुआ बैलून मिलने के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद धनाऊ पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने इस गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर तमाम प्रकार की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। संभवत बैलून पाकिस्तान से आने की संभावना है।