झाझा: झाझा के डीएसएम कॉलेज का विधायक ने किया निरीक्षण, समस्याओं से हुए अवगत
Jhajha, Jamui | Sep 21, 2024 मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत ईकाई डीएसएम काॅलेज में शनिवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह वर्तमान विधायक दामोदर रावत के द्वारा निरीक्षण किया गया। मौके पर काॅलेज प्राचार्य डाॅ. अजफर शमसी ने काॅलेज में प्रशासनिक भवन बनाने के साथ गोबरोह में खाली पड़े 14 एकड़ काॅलेज की जमीन पर नया भवन बनाने सहित अन्य कई तरह की समस्याओं को रखा।