झाझा: सितुचक गांव में मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान महिला को लगा करंट, झाझा के रेफरल अस्पताल में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Sep 20, 2024 सितुचक गांव में मोबाइल का चार्जर लगाने के दौरान एक महिला को करंट लग गया जिससे उसकी स्थिति नाजुक बन गई तो परिजनों ने पहले एक ग्रामीण चिकित्सक से उसका इलाज करवाया लेकिन स्थिति में सुधार न होते देख परिजन ने रेफरल अस्पताल महिला को लाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया और फिर उसकी स्थिति को देखते डाॅक्टर ने उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।